"मिली ऐसी खुशी थी न पहले
आयी ऐसी कभी न बहार
मिले जबसे हमे हो बाबा
पाए जब से तेरा प्यार ही प्यार
मिली ऐसी खुशी थी न पहले
आयी ऐसी कभी न बहार
मिले जबसे हमे हो बाबा
पाए जब से तेरा प्यार ही प्यार
मिली ऐसी खुशी थी न पहले
ख्वाब में भी न सोचा था हमने
हमको भगवान ऐसे मिलेगा
मीठे मीठे मेरे लाडले कह
प्यार हमको वह इतना करेगा
मेरी तकदीर क्या मुस्कुराये
मुस्कुराने लगा सारा संसार
मिली ऐसी खुशी थी न पहले
कल्प भरकी ये खुशिया हमारी
आंखों में सब सिमटने लगी है
तेरे जलवों को देखा तो पलके
ये खुली की खुली रह गई है
छलके नयनों से सागर खुशी के
लगे बनने पुष्पों के हार
मिली ऐसी खुशी थी न पहले
देह दुनिया का न भान कोई
आसमानो पे अपना बसेरा
कई जन्मों के गम मिट गए है
मन आंगन में खुशियों का डेरा
मेरे मन के मधुबन में मुरली बजे
बज उठे दिल के है तार तार
मिली ऐसी खुशी थी न पहले
आयी ऐसी कभी न बहार
मिले जबसे हमे हो बाबा
पाए जब से तेरा प्यार ही प्यार
मिली ऐसी खुशी थी न पहले"
