मुझे हर घड़ी मेरा बाबा देख रहा है,
बाबा की नज़र मुझ पर है।
मुझे हर घड़ी ये जहाँ देख रहा है,
दुनिया की नज़र मुझ पर है॥
हर कर्म मेरा एक संदेश बन रहा है,
हर बोल मेरा इतिहास लिख रहा है।
मैं जहाँ भी रहूँ, जो भी करती रहूँ,
बाबा को हर पल मेरी ख़बर है।
मुझे हर घड़ी मेरा बाबा देख रहा है,
बाबा की नज़र मुझ पर है।
मेरी सोच में बाबा, मेरे बोल में बाबा,
मेरे कर्म में बाबा, हर ओर है बाबा।
मैं अकेली नहीं एक पल के लिए भी,
मेरे संग सदा उसका प्यार अमर है॥
मुझे हर घड़ी मेरा बाबा देख रहा है,
बाबा की नज़र मुझ पर है।
चलूँ तो फरिश्ते-सा हल्का मैं चलूँ,
बोलूँ तो मधुरता के मोती मैं चुनूँ।
मेरे जीवन से बाबा दिखाई पड़े,
यही मेरे जीवन का सुंदर सफ़र है॥
मुझे हर घड़ी मेरा बाबा देख रहा है,
बाबा की नज़र मुझ पर है।
मुझे हर घड़ी ये जहाँ देख रहा है,
दुनिया की नज़र मुझ पर है।
मुझे हर घड़ी मेरा बाबा देख रहा है,
बाबा की नज़र मुझ पर है।



