नैनों में मेरे नूर है मस्तक पे है सितारा

मुझको मिला है आज शिव बाबा का सहारा
नैनों में मेरे नूर है मस्तक पे है सितारा
एक शिव बाबा की यादों में बीती उमर सुहानी है
योग की मीठी अगन में जलती हर एक पीर पुरानी है
मामेकम की धुन में गाती रूह मेरी दीवानी है

हम रूहानी बच्चें है रूहानी बाबा आया है
आधा कल्प जो भूल गए थे वो ही रूप जगाया है
पावन बनकर हम ही तो सतयुग को पास बुलाते है
अमर कथा सुन अमरनाथ से अमर लोक में जाते है
एक शिव बाबा की यादों में बीती उमर सुहानी है
योग की मीठी अगन में जलती हर एक पीर पुरानी है
मामेकम की धुन में गाती रूह मेरी दीवानी है
रूहानी नैनो में नूर है मस्तक पे है सितारा
आकर्षण सब टूट गए जब अतीन्द्रिय सुख को पाया
सारे जगत का मोह मिटा जब दिल में राम समाया
बुद्धि की लाइन साफ हुई सुख की सरिता बहती है
एकरस अपनी अवस्था में रूह मगन सी रहती है
एक शिव बाबा की यादों में बीती उमर सुहानी है
योग की मीठी अगन में जलती हर एक पीर पुरानी है
मामेकम की धुन में गाती रूह मेरी दीवानी है
रूहानी नैनो में नूर है मस्तक पे है सितारा
नैनों में मेरे नूर है मस्तक पे है सितारा
मस्तक पे है सितारा मस्तक पे है सितारा