इस नये वर्ष में सर्व खजाने सफल कर
सफलतामूर्त बनने की विशेषता दिखाओ
=====================================
नवयुग रचता, प्यारे पिता, नव वर्ष मनाने आए है ।
सौगात में स्वर्णिम दुनिया अपने साथ वो लाए है ।
उत्साह मन में बढ़ने लगा, बजने लगी शहनाई।
नव वर्ष की है सभी को बधाई , बधाई हो दिल से लाखों बधाई।
स्वर्णिम दुनिया की सौगात पाई , बधाई हो दिल से लाखों बधाई ।
नए वर्ष में सदा मौजों में जिए , हरपल प्रभु मिलन हम मनाए ।
हमको जो मिला, अपनों को भी मिले, बाबा का उन्हें हम बनाएं।
मेरा-मेरा जितनी बार कहें, मेरा बाबा याद हो।
अपने श्रेष्ठ स्वमानों की स्मृति भी साथ हो।
सहज विधि ये पुरुषार्थ की बाबा ने बताई।
नव वर्ष की है सभी को बधाई , बधाई हो दिल से लाखों बधाई।
स्वर्णिम दुनिया की सौगात पाई , बधाई हो दिल से लाखों बधाई ।
ज्ञान, गुण, शक्तियां, समय, संकल्प भी सफल कर सफलता पाएं।
सफलता के हैं सितारे हम सभी, ये कभी भूल ना जाएं।
श्रेष्ठ शुद्ध संकल्प है सबसे बड़ा खजाना।
इन खजानों को सदा दाता बन बांटना।
सद्गुणों की सौगात दें, मधुरता की दें मिठाई।
अपनी वो दुनिया अब आई की आई , बधाई हो दिल से लाखों बधाई।
