नव वर्ष की सभी को मुबारक दिल से दे बधाई
आया आया कि नव युग आया दिल में याद आई
आओ खुशी के ढोल हम बजाए
बाबा के संग संग रास रचाये
इस पुराने वर्ष को हम देते है बिदाई
नव वर्ष की सभी को मुबारक दिल से है बधाई
देखो सामने है नवयुग अपना कितना प्यारा है
बड़ा सुहाना दैवी राज्य अपना मन में उतरा है
सुंदर सजी है प्रकृति सतोगुनि
देवी परिधानोकी रौनक सुहानी
घर आंगन में हुई है आज नई रोशनाई
इस पुराने वर्ष को हम देते है बिदाई
नव वर्ष की सभी को मुबारक दिल से है बधाई
सभी आत्माएं धर्मपिताये मिल के यही गाए
मेरे बाबा प्यारे बाबा धरती पर आए
प्रत्यक्षता का झंडा लहराए
सुखमय संसार मिलके हम बनाए
पल पल अपने नवयुग का अनुभव हो सदा ही
इस पुराने वर्ष को हम देते है बिदाई
नव वर्ष की सभी को मुबारक दिल से है बधाई
स्वकल्याण से विश्वकल्याण हो अपना है नारा
बातों से मुक्त हो जाए हम यही है लक्ष्य हमारा
सफल करके सफलता को पाए
समय श्वास संकल्प व्यर्थ न जाए
मै पन मेरे पन को देनी है बिदाई
नव वर्ष की सभी को मुबारक दिल से दे बधाई
आया आया कि नव युग आया ये दिल में याद आई
आओ खुशी के ढोल हम बजाए
बाबा के संग संग रास हम रचाए
इस पुराने वर्ष को हम देते है बिदाई
नव वर्ष की सभी को मुबारक दिल से है बधाई
