नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार
पाए है सुख संसार ओ बाबा पाए है सुख संसार
निर्मल निर्मल किरने आती भाल पे है सौभाग्य सजाती
तिलक लगाती सदा विजयका शक्ति अनोखी है भर जाती
प्यार से रहे निहार ओ बाबा प्यार से रहे निहार
नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार
पाए है सुख संसार ओ बाबा पाए है सुख संसार
ऐसे पल फिर कब आयेंगे कल्प भर में ना पाएंगे
प्यास बुझाले युगों युगों की जन्म सफल हो जायेंगे
कितने किए उपकार ओ बाबा कितने दिए उपहार
नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार
पाए है सुख संसार ओ बाबा पाए है सुख संसार
वरदानों से सजा रहे हो अरमानों को खिला रहे हो सागर भरभरके थालिया ज्ञान रत्न तुम लुटा रहे
हो
हमपे तुम बलिहार ओ बाबा तुमपे हम बलिहार

__________