मधुबन है एक प्यारा उपवन,
मुरली भी तो हैं एक मधुबन।
एक मुरली...एक बाबा...एक मधुबन।
एक मुरली...एक बाबा...एक मधुबन।
ओ मधुबन…ओ मुरली…
मधुबन पुकारे...मुरली सँवारे..
मधुबन में बाबा तुम आते,
मुरली में बाबा तुम गाते।
मुरली दिखाए अनोखे नज़ारे,
झूमते है जैसे फ़रिश्ते प्यारे।
ओ मधुबन… ओ मुरली…
ओ मधुबन…ओ मुरली…
हैं मधुबन में चार धाम,
रोशन करते तेरा नाम।
वैसे मुरली में हैं धाम,
मंगल होते आठों याम।
मधुबन है भूमि वरदानी,
तेरी वाणी भी तो है रूहानी।
आओ बच्चे बुलाए मधुबन,
मीठे बच्चे गाए मुरली पावन।
ओ मधुबन…ओ मुरली…
ओ मधुबन…ओ मुरली…
एक मुरली...एक बाबा...एक मधुबन।
एक मुरली...एक बाबा...एक मधुबन।
मधुबन है तेरा यादगार,
मुरली है तेरा यादप्यार।
मधुबन हैं तीर्थ महान,
मुरली है शिव का गान
मधुबन तो है एक शिवालय,
मुरली भी तो हैं प्रेमालय।
मधुबन है चित्रशाला,
मुरली है एक चित्र निराला।
ओ मधुबन… ओ मुरली…
मधुबन पुकारे...मुरली सँवारे...
