पंछी रे उड़ जा प्यारे वतन में
नीले अंबर के ऊस पार
पंछी रे उड़ जा प्यारे वतन में
नीले अंबर के ऊस पार
बडे प्यार से भरे भाव से
बडे प्यार से भरे भाव से
जा बाबा के अंतर द्वार
उड़ जा प्यारे वतन में
नीले अंबर के ऊस पार पंछी रे
पांचेंद्रिय का छोड दे बंधन
तन मन से तू हो जा समर्पण
पांचेंद्रिय का छोड दे बंधन
तन मन से तू हो जा समर्पण
दिव्य ज्योतिर्मय देह धारण कर
बाबा के पास जा होके मगन
प्रेम की डोर मे मोती पिरोके
प्रेम की डोर मे मोती पिरोके
कर ले सच्चा शृंगार
उड जा प्यारे वतन मे
नीले अंबर के ऊस पार
नीले अंबर के ऊस पार पंछी रे
बन के फरिश्ता बाबा से मिलना
देना संदेश हमारा
बन के फरिश्ता बाबा से मिलना
देना संदेश हमारा
याद प्यार हम सबका देना
ला वतन का नज़ारा
सच्ची लगन से बन जा बाबा के
सच्ची लगन से बन जा बाबा के
हो गले का हार
उड जा प्यारे वतन मे
नीले अंबर के ऊस पार
नीले अंबर के ऊस पार पंछी रे
हो बाबा तुम मात पिता हो
तुम ही हो जग के तारण हर
हो बाबा तुम मात पिता हो
तुम ही हो जग के तारण हर
दुखहर्ता तुम सुखकर्ता हो
गुणोके भंडार
हम सब बच्चे गाते है तेरी
महिमा अपरमपार
हम सब बच्चे गाते है तेरी
महिमा अपरमपार
उड जा प्यारे वतन मे
नीले अंबर के ऊस पार
नीले अंबर के ऊस पार पंछी रे
उड जा प्यारे वतन मे
नीले अंबर के ऊस पार
नीले अंबर के ऊस पार
नीले अंबर के ऊस पार
