परमपिता परमात्मा ही हमारे सच्चे पिता हैं। वे परम आत्मा यानी सभी आत्माओं से श्रेष्ठ और एकमात्र सुप्रीम सोल हैं। आत्माएं अनेक हैं और जन्म-मरण के चक्र में आती हैं, लेकिन परमात्मा इस चक्र में नहीं आते; वे केवल एक बार साकार तन का आधार लेकर अपना श्रेष्ठ कर्तव्य निभाते हैं।
अन्य धर्म-स्थापक केवल अपना धर्म स्थापित करते हैं, पर परमात्मा संपूर्ण सृष्टि के रचयिता और हेवनली गॉड फादर हैं। वे निराकार दुनिया के निवासी हैं, इसलिए उन्हें इस साकार दुनिया में आकर अधर्म से धर्म की स्थापना करनी होती है।
परमात्मा सर्वव्यापी नहीं हैं। यदि वे हर जगह होते, तो दुनिया में दुख और अधर्म नहीं होता। “कण-कण में भगवान” मानना यह सबसे बड़ी भूल है; उनका सही परिचय परमात्मा स्वयं देते हैं।
वे कहते हैं — “तुम्हारा बाप मैं हूँ, मेरा कोई बाप नहीं।”
वे हमें ज्ञान देकर नई सुख-शांति की दुनिया का निर्माण करते हैं। इस ज्ञान को केवल सुनना नहीं, बल्कि जीवन में अपनाना है — Be holy and be happy। इसी से हम अपना वर्सा, मुक्ति और जीवनमुक्ति का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।


