शांति के सागर बाबा सर्व आत्माओं को सुख और शांति से संपन्न बनाते हैं। उन्होंने हमें नए विश्व की स्थापना का निमित्त बनाया है। इस नशे के साथ सदा निमित्त भाव और निर्माण-चित्त रहना है।
बाबा की शिक्षाओं को जीवन में धारण करना ही सच्चा परिवर्तन है। निर्माण एक शक्ति है। हर परिस्थिति में सकारात्मक सोचना है। अच्छा सुनकर अधिक प्रसन्न और बुरा सुनकर दुखी नहीं होना है। अपनी चेकिंग स्वयं करनी है।
मुरली को समझना, स्वीकार करना और धारण करना है। बाबा के महावाक्यों पर मनन करें। सबके प्रति समभाव रखें। किसी की कमी नहीं, बल्कि उसके गुण देखें। दूसरों के गुण देखने से हमारे गुण भी विकसित होते हैं।
हमारा लक्ष्य है—सर्वगुण संपन्न, संपूर्ण निर्विकारी बनना। इसके लिए बाबा के महावाक्यों का नियमित चिंतन और मंथन आवश्यक है। तभी हमारी विशेषताएँ प्रकट होंगी।
विचार, वाणी और व्यवहार शुद्ध हों। आवश्यक और शुभ बातें ही सोचें और बोलें। अपने पुरुषार्थ पर ध्यान दें और सहज सफलता का अनुभव करें।
सदा खुशी में रहें। किसी भी प्रकार की इच्छा या कमी का अनुभव न करें। बाबा हमें प्रतिदिन अविनाशी ज्ञान-रत्नों का खजाना देते हैं। उन्हें लिखना, पढ़ना और मनन करना याद को सशक्त बनाता है।
परिस्थितियाँ आएँगी, लेकिन ज्ञान और योग की शक्ति से उन्हें पार करना है। महावाक्यों पर बार-बार मनन करने से शक्तियाँ जागृत होती हैं और गुणों का विकास होता है।
स्वयं को शुद्ध आत्मा अनुभव करें। शुभ भावना और शुभ संकल्पों से स्वयं भी संपन्न बनें और दूसरों को भी संपन्न बनाएँ। सर्व के प्रति समभाव रखें, स्वयं खुश रहें और सबको खुशियाँ दें।

