हर घड़ी अपनी कमाई जमा करनी है और एवररेडी रहना है। अमृतवेले उठकर बाबा को याद करना, सुस्ती छोड़कर ड्यूटी और सेवा को भी याद में करना है। मुरली कभी मिस नहीं करनी, क्योंकि वही आत्मा की खुराक, शक्ति और जीवन का आधार है।
बाबा देखते हैं कि कौन बच्चा हार्ड वर्कर है और कौन सुस्त। सुस्ती सभी विकारों की जननी है, इसलिए सदा एक्टिव और चुस्त रहना है। समय बहुत कम है, इसलिए हर परिस्थिति में खुशहाल रहते हुए माया को पहचानना और बाबा की याद से विजयी बनना है।
कर्म, विकर्म और अकर्म की गुह्य गति को समझकर श्रीमत पर चलना है। किसी के अवगुण देखने और कहने से बचना है। योगी कभी यह नहीं कहता कि “मैं आदत से मजबूर हूँ”—आदतों को बदलना ही योगी की निशानी है। ब्रह्मा भोजन का सम्मान करें और मर्यादाओं में चलें।
रोज़ स्वयं को चेक करें—अगर आज शरीर छूट जाए तो मेरी स्थिति कैसी है? अहम-वहम से दूर रहकर सेकंड में फुलस्टॉप लगाना सीखें। समय और संकल्प को व्यर्थ न जाने दें। No Waste Thought—हर संकल्प को कमाई में लगाकर कर्मातीत और पास विद ऑनर बनना है।

