पावन बने बच्चे सभी बाबा का ये संदेश है
बदलेंगे हम बदलेंगे बदले सभी बदलेगा ये परिवेश है
पावन बने बच्चे सभी बाबा का ये संदेश है बदलेंगे
पावन बने
हमे योग से है काटना
माया के हर एक वार को
ज्योति जगाकर ज्ञान की
रोशन करे संसार को
बाबा से करता प्यार जो सच्चा वही परिवेश है
पावन बने
पावन बने
निर्मल सभी के विचार हो
प्रभु के वही आधार हो
बदले हुए संस्कार हो
सपने सभी साकार हो
सब के लिए शुभ भावना ऐसा ये मेरा देश है
पावन बने
पावन बने
सब दूर करके कालिमा
मन अपना उज्वल कीजिए
प्रभु प्रेम की धारा बहे
बुद्धि परिमल कीजिए
जो है बनेगी मंजिले तेरे साथ ही अखिलेश है
पावन बने
पावन बने बच्चे सभी बाबा का ये संदेश है
बदलेंगे हम बदलेंगे बदले सभी बदलेगा ये परिवेश है
बदलेगा ये परिवेश है
बदलेगा ये परिवेश है
________
