पवित्रता का ये व्रत सबसे ये है महान
आधार यही है सार यही है दिव्यता की पहचान
पवित्रता के प्रण से दृढ़ता भरे मन से
दृष्टि और वृत्ति का होगा परिवर्तन
पवित्रता का ये व्रत सबसे ये है महान
आधार यही है सार यही है दिव्यता की पहचान
आत्मा भाई भाई ये वृत्ति हो सदा ही
पवित्र जीवन ही है मीठा सुखदाई
सुख शांति की जननी
दिव्य गुणों की धरणी
ब्राह्मणों की निशानी
पवित्रता जननी
जननी जननी
पिता परमात्मा की
पिता परमात्मा की
दैवी परिवार की
दिल की दुवाएं सदा ही पाए
प्यार भरी चितवन
पवित्रता के प्रण से दृढ़ता भरे मन से
दृष्टि और वृत्ति का होगा परिवर्तन
पवित्रता का ये व्रत
बिंदु स्वरूप आत्मा बिंदु परमात्मा
दोनो की स्मृति जहां समर्थता है वहां
खुद को ही बदलना सदा सहन करना
मरना नहीं है सौभाग्य पाना
पवित्रता का अर्थ संकल्प बोल कर्म में
स्वरूप बिंदु स्वमान बिंदु करले हम धारण
पवित्रता के प्रण से दृढ़ता भरे मन से
दृष्टि और वृत्ति का होगा परिवर्तन
पवित्रता का ये व्रत सबसे ये है महान
आधार यही है सार यही है दिव्यता की पहचान
