पवित्रता सत्यता ही अपने जीवन का आधार
पवित्रता सत्यता ही अपने जीवन का आधार
कर्मेंद्रियों पर अपनी स्वयं का हो अधिकार
एक ताज है रत्नजड़ित दूजा प्रकाशधारी है
दोनो ताज पानेवाले हम ब्राह्मण अधिकारी है
एक ताज है रत्नजड़ित दूजा प्रकाशधारी है
दोनो ताज पानेवाले हम ब्राह्मण अधिकारी है
बाबा की बगिया के हम खिले हुए रूहे गुलाब
हलचल भी खेल खेल के ऐसा हो अपना रूहाब
हलचल को भी झूला समझ हम झूलनेवाले है
हलचल को भी झूला समझ हम झूलनेवाले है
कभी न छोड़े आसन अपना ऐसी स्थिति हमारी हो
दोनो ताज पानेवाले हम ब्राह्मण अधिकारी है
एक ताज है रत्नजड़ित दूजा प्रकाशधारी है
दोनो ताज पानेवाले हम ब्राह्मण अधिकारी है
बातों को बिंदु लगाकर ऊंची उड़ान भरना है
सबका साथ लेकर हमको आगे बढ़ते रहना है
पवित्रता की धारणाही धर्म सत्ता की बुनियाद
संगम के स्वराज्य से ही राजसत्ता हो आबाद
शिव संदेश देना सबको अपनी जिम्मेवारी है
शिव संदेश देना सबको अपनी जिम्मेवारी है
विश्वपिता की संतान हम विश्वकल्याणकारी है