प्रभु आज लिखो कुछ कागज पर
जो खयाल तुम्हारे मन में है
जीवन ये बने जिससे जेवर
वो खयाल तुम्हारे मन में है
प्रभु आज लिखो कुछ कागज पर
मेरा मन खाली कागज जैसा
इसपर लिख दो जो तुम चाहो
बन जाए ये जीवन कुछ ऐसा
करू बात वही जो तुम चाहो
तेरी याद रहे हर पल मुझको
ख्वाहिश ये मेरी हर पल में है
प्रभु आज लिखो कुछ कागज पर
ऐसा लिखना जो आए समझ
जो भी उलझा हो जाए सुलझ
मेरी बिगड़ी हुई हर बात बने
मेरी बिगड़ी हुई हर बात बने
तेरी बात से बाबा पल में है
प्रभु आज लिखो कुछ कागज पर
तुम सब जानो क्या तुमसे है कहना मेरे बाबा
हर हाल में अब सिख लिया रहना मेरे बाबा
लेकर जाए तुम तक ये भवर
लेकर जाए तुम तक ये भवर
विश्वास ये मेरे मन में है
प्रभु आज लिखो कुछ कागज पर
________
