"आ...
प्रभु संग रास रचाए आओ
हिलमिल गीत गुनगुनाए
प्रेम के शंख बजाए आओ
सतयुगी रास रचाए
प्रभु संग रास रचाए आओ
हिलमिल गीत गुनगुनाए
प्रेम के शंख बजाए आओ
सतयुगी रास रचाए
मस्त फिजाए मेहकी हवाए
प्रभु की धुन में है ये मगन
रिमझिम किरणे बरसे जीवन में
कितनी सुखद है मनभावन
मस्त फिजाए मेहकी हवाए
प्रभु की धुन में है ये मगन
रिमझिम किरणे बरसे जीवन में
कितनी सुखद है मनभावन
मधुर मिलन मनाए आओ
प्रित की रीत निभाए
प्रेम की शंख बजाए
सतयुगी रास रचाए
बरस रहे हैं आज अंबर से
स्नेह प्रेम फव्वारे
लगता है ऐसे उतर आए हैं
जैसे चांद सितारे
बरस रहे हैं आज अंबर से
स्नेह प्रेम फव्वारे
लगता है ऐसे उतर आए हैं
जैसे चांद सितारे
उमंग के पंख लगाए आओ
वतन को उड़ जाए
प्रेम के शंख बजाए
सतयुगी रास रचाए
दिल में उमंगे लाखों तरंगे
बजते आनंद नगाड़े
मेहक उठा है चेहक उठा है
जैसे बहकी बहारे
दिल में उमंगे लाखों तरंगे
बजते आनंद नगाड़े
मेहक उठा है चेहक उठा है
जैसे बहकी बहारे
सबको आज सुनाए आओ
प्रभु के गुण मिल गाए
प्रेम के शंख बजाए
सतयुगी रास रचाए
दिव्य तराने गुनगुनाने
दिव्य फरिश्ते आए हैं
मन को सजाने प्रभु के दीवाने
देखो रत्न लुटाए हैं
दिव्य तराने गुनगुनाने
दिव्य फरिश्ते आए हैं
मन को सजाने प्रभु के दीवाने
देखो रत्न लुटाए हैं
कदम से कदम मिलाए आओ
झूमे नाचे गाए
प्रेम के शंख बजाए
प्रभु संग रास रचाए आओ
हिलमिल गीत गुनगुनाए
प्रेम के शंख बजाए
सतयुगी रास रचाए
सतयुगी रास रचाए"
