

पूज्य और पूर्वज हैं हम, बाबा से है हमने जाना। विश्व की हर आत्मा की, हमको करनी है पालना। दुआएं देना, दुआएं ही अब लेना, सबसे बड़ा यह खजाना। पूज्य और पूर्वज हैं हम, बाबा से है हमने जाना। विश्व की हर आत्मा की, हमको करनी है पालना। अपकारी पर कर उपकार, दुख सबके दूर करें। सबको देकर सकाश, सुख से उन्हें भरपूर करें। कल्पवृक्ष के हम जड़ और तना हैं, आत्माएँ सारी टाल -टालियाँ। हर धर्म की आत्मा हमें अपना माने, हमसे ही रोशन यह दुनिया। बाबा के ही समीप है, परमधाम घर में स्थान अपना। दुआएं देना, दुआएं ही अब लेना, सबसे बड़ा यह खजाना। पूज्य और पूर्वज हैं हम, बाबा से है हमने जाना। मन, वचन, कर्म में सेवा की हो भावना। एक समय में तीनों ही सेवा की हो योजना। आत्मिक भाव से चलना, बोलना, तब ही सफलता को पाएंगे। खुद को बदलकर सबको बदलना, तब ही दुआएं मिल जाएंगी। परचिंतन, परदर्शन, परमत पर ना चलना। पूज्य और पूर्वज हैं हम, बाबा से है हमने जाना। दुआएं देना, दुआएं ही अब लेना, सबसे बड़ा यह खजाना। पूज्य और पूर्वज हैं हम, बाबा से है हमने जाना।