

प्यार के सागर बाबा हमारे हम है उनके लाडले प्यारे पाया है परमात्म प्यार जीवन का यही आधार आत्मिक प्यार है सच्चा सोना हमने पाया हमने ही जाना प्यासी इसकी सारी दुनिया प्रभु का प्यार ये सब पे लूटाना दृष्टि वृत्ति और बोल कर्म से आत्मिक प्यार का दे उपहार पाया है परमात्म प्यार जीवन का यही आधार प्यार से पत्थर भी पिघला जाए सबकी समस्या हल हो जाए आत्मिक प्यार की मूर्ति बनकर स्नेह और संयम दोनों निभाए शिक्षा के साथ सहयोग देकर करना है सर्वका उद्धार पाया है परमात्म प्यार जीवन का यही आधार बाबा ने हमे पसंद किया है सारी दुनिया से हमे चुन लिया है याद प्यार उनका रोज ही पाए अपने भाग्य के गीत गाए अखुट खजाने हमको मिले है बाटे सबको ये खुला भंडार पाया है परमात्म प्यार जीवन का यही आधार देना है सबको प्यार रूहानी आत्मिक प्यार