प्यार मिला है प्यारे प्रभू से मेरे
सब अनुभव होते है गहरे
प्रीत जुड़ी प्रभु से ऐसी
उनकी यादों में मिले सुख घनेरे
प्यार मिला है प्यारे प्रभू से मेरे
सब अनुभव होते है गहरे
सब अनुभव होते है गहरे
कैसे मै बताऊ प्यार है कितना
सागर में ना होगा जल भी इतना
कैसे मै बताऊ प्यार है कितना
सागर में ना होगा जल भी इतना
जिनकी यादों से सांझ सवेरे
उनकी यादों में मिले सुख घनेरे
प्यार मिला है प्यारे प्रभू से मेरे
सब अनुभव होते है गहरे
प्राणों में प्रेम का ऐसा रंग डाला
प्रभु स्नेह से हुआ मन में उजाला
प्राणों में प्रेम का ऐसा रंग डाला
प्रभु स्नेह से हुआ मन में उजाला
किरण किरण आई वो सुनहरी
उनकी यादों में मिले सुख घनेरे
प्यार मिला है प्यारे प्रभू से मेरे
सब अनुभव होते है गहरे
प्रीत जुड़ी परभू से ऐसी
उनकी यादों में मिला सुख घनेरे
प्यार मिला है प्यारे प्रभू से मेरे
सब अनुभव होते है गहरे
सब अनुभव होते है गहरे
सब अनुभव होते है गहरे
—-------------------------------------
