प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
आओ परमात्म रंग में रंग जाएंगे
आज करले भस्म सारी कमियों को हम
आज करले भस्म सारी कमियों को हम
आओ सच्ची होली मनाएंगे
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
बाबा के हो गए यही गाते चले
बीती को बिंदी लगाते चले
बाबा के हो गए यही गाते चले
बीती को बिंदी लगाते चले
मन वचन कर्म से पवित्र बन गए
सारे कल्प में श्रेष्ठ चरित्र बन गए
आओ होली के अर्थ को धारण करेंगे
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
जब से बाबा मिले भाग्य खुलने लगे
हर कदम में पदम हमको मिलने लगे
हो हो हो
जब से बाबा मिले भाग्य खुलने लगे
हर कदम में पदम हमको मिलने लगे
मेरे मेरे को तेरा कर दिया
प्यार से ही हमने ये भाग्य पाया
बोझ बाबा को देके उड़ते रहेंगे
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
सुख शांति से खुद को भरपूर कर ले
दुखी आत्माओं के दुख दूर कर ले
हो हो हो
सुख शांति से खुद को भरपूर कर ले
दुखी आत्माओं के दुख दूर कर ले
व्यर्थ कर्मों की बेला बीत गई
श्रेष्ठ कर्म करने की घड़ी है यही
ब्रम्हा बाबा के नक्शे कदम चलेंगे
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
आओ परमात्म रंग में रंग जाएंगे
आज करले भस्म सारी कमियों को हम
आज करले भस्म सारी कमियों को हम
आओ सच्ची होली मनाएंगे
प्यारे बाबा के संग
खेले होली के रंग
____
