

Ringtone Available
Listen & download ringtone
िल दरिया और प्यार समंदर, इतना मां ने प्यार दिया कतरा भी हम दे ना पाए , जितना मां ने प्यार दिया मातेश्वरी तेरी याद में , सारे ब्राह्मण आए हैं गीत तो एक बहाना है मां, तुझसे मिलने आए हैं जैसे मीरा कृष्ण दीवानी, मम्मा शिव की दीवानी थी शब्दों में मैं कह न पाऊं, ऐसी अजब कहानी थी ऐसी अजब कहानी थी तेरे प्यार को याद करेगा जमाना। तेरे प्यार को याद करेगा जमाना भर देती शिव रत्नों की झोली, जब भी ज्ञान सुनाती हो भर जाती आंखें सबकी, जब भी याद में आती हो। जब भी याद में आती हो प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा जब से मां ने शिव को पाया, सारे रिश्ते छोड़ दिए। सारे रिश्ते छोड़ दिए ऐसा शिव को सतगुरु माना, निश्चय और अटूट हुए। निश्चय और अटूट हुए रिश्ते नाते छोड़ कर मां ने, केवल शिव को याद किया श्रीमत पद चिन्हों पर चलकर, अपना जीवन पार किया, अपना जीवन पार किया सर्व गुणों की प्यारी मां का ,शिव ने भी सत्कार किया शिव शक्ति से प्यारी मां ने, सबका हैं उद्धार किया। सबका हैं उद्धार किया प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा वरदानी है मां कल्याणी, मां की वाणी सबसे प्यारी। मां की वाणी सबसे प्यारी शीतल सी है चितवन तेरी, जैसे चांद चमकता रूहानी। जैसे चांद चमकता रूहानी तेरी वाणी याद करे जब, सब का दिल भर जाता हैं करुणा की वो देवी मां का , रूप सामने आता है। रूप सामने आता है मैया तेरे ज्ञान का, क्या गुणगान सुनाऊं जी करता है हे जगदम्बे, तेरे ही गुण गाऊ, तेरे ही गुण गाऊ प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा परम पिता ने हे मां तुमको, जगजननी का नाम दिया, जगजननी का नाम दिया छोटी सी आयु में मां ने ,सबको रूहानी प्यार किया, सबको रूहानी प्यार किया बच्चे,बूढ़े और युवा, तुमको मम्मा कहते थे जिव्हा से महिमा क्या गाउं , बेमिसाल कहते थे, बेमिसाल कहते थे ब्रह्मा बाबा भी कहते थे, सारे विश्व की रानी याद करेगा हे जगदम्बे, तेरी ये कुर्बानी, तेरी ये कुर्बानी प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा हां जी, हां जी कहते मां ने, सारा जीवन पार किया, सारा जीवन पार किया यज्ञ की सेवा करते करते, सबका जीवन तार दिया, सबका जीवन तार दिया अम्बा कहो या कहो जगदम्बा, नाम तुम्हारे न्यारे हैं मैया तेरी याद में सारे ब्राह्मण आए हैं, सारे ब्राह्मण आए हैं ज्ञान गुणों को हे जगदम्बे, वादा हम भी निभायेगे ज्ञान गुणों को पाकर तुझसे, स्वर्णिम भारत लायेगे, स्वर्णिम भारत लायेगे प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा, प्यारी जगदम्बा .........