सबसे मधुर संबंध हो सबसे सरल व्यवहार हो
वो स्वर्ग से भी कम नहीं जहां प्यार ही बस प्यार हो
सबसे मधुर संबंध हो सबसे सरल व्यवहार हो
वो स्वर्ग से भी कम नहीं जहां प्यार ही बस प्यार हो
सबसे मधुर संबंध हो
तारों सा हम हंसते रहें फूलों सा खिलना सिख ले
दाता बने देते रहे गुण सबको देना सीख ले
गुण सबको देना सीख ले
वो देवता है देवता जिसमे दैवी संस्कार हो
वो स्वर्ग से भी कम नहीं जहां प्यार ही बस प्यार हो
सबसे मधुर संबंध हो
जीवन मे जहर है घोलती बदले की हो अगर भावना
हर काम करती सिद्ध है
सबके लिए शुभ कामना
सबके लिए शुभ कामना
भूले से ना किसी बात का मन में कोई अहंकार हो
वो स्वर्ग से भी कम नहीं जहां प्यार ही बस प्यार हो
सबसे मधुर संबंध हो
संबंध हो निस्वार्थ तो संबंध देते सुख घने
बस ध्यान इतना रखना है संबंध न बंधन बने
संबंध न बंधन बने
हो संतुलन जीवन में तो आनंद अपरम्पार हो
वो स्वर्ग से भी कम नहीं जहां प्यार ही बस प्यार हो
सबसे मधुर संबंध हो
सबसे मधुर संबंध हो सबसे मधुर संबंध हो