समय आ रहा है बहुत ही नाजुक
ये अनमोल घड़ी न गंवाओ
शिव से योग लगाओ
शिव से योग लगाओ
खेल-पाल का ध्यान तज़ के
योग-तपस्या में लग जाओ
शिव से योग लगाओ...
शिव से योग लगाओ
आने वाले वक्त की सूरत देती है दुहाई
ढेर बारूद के, प्रकृति-आपदा देती है दिखाई
त्राहि-त्राहि करते हैं मानव धीरज ज़रा दिलाओ
शिव से योग लगाओ....
शिव से योग लगाओ
नकली दिखावे वस्तु वैभव, आयेंगे ना काम
दो पल का ये विनाशी मेला, होगा सब ये विरान
सहज योग का दो सहयोग, भय से मुक्त कराओ
शिव से योग लगाओ.....
शिव से योग लगाओ
आज मानव ने बहुत किये हैं सुखों के इन्तज़ाम
दूर दृष्टि से जग देखा, मौत ही था अन्जाम
स्वर्णिम सुंदर युग आ रहा है, दर्शन सबको कराओ
शिव से योग लगाओ.
शिव से योग लगाओ.
समय आ रहा है बहुत ही नाजुक
ये अनमोल घड़ी न गंवाओ
शिव से योग लगाओ
शिव से योग लगाओ
शिव से योग लगाओ
शिव से योग लगाओ
