समय की पुकार फरिश्ता हम बन जाए
चेहरे और चलन से फरिश्ता रूप दिखाए
बोल और चाल हो न्यारा प्यारा
गुणों से हो संपन्न जीवन हमारा
जीवन हमारा
दृष्टि अलौकिक रस बरसाए
हर्षित चेहरा सबको लुभाए
समय की पुकार फरिश्ता हम बन जाए
चेहरे और चलन से फरिश्ता रूप दिखाए
कैसे भी बाते आये कभी ना हिलाए
फरिश्ते की चाल अपनी भूल न जाए
समस्या में भी सदा स्मृति स्वरूप हो
साधारण कार्य में भी फरिश्ता रूप हो
सदा सर्व के प्रति शुभ भावना हो
शुभ श्रेष्ठ स्मृति भरे शुभकामना हो
शुभकामना हो
बाबा कहे चाहे कुछ भी हो जाए
अलौकिक स्मृति कभी कम हो ना पाए
समय की पुकार फरिश्ता हम बन जाए
चेहरे और चलन से फरिश्ता रूप दिखाए
बीती हुई व्यर्थ बाते अब हम निकाले
अलबेली पन से मुक्त हो जाए
पुरानी बातों से रिश्ता नहीं हो
बने हम फरिश्ता अपना लक्ष्य यही हो
बाबा वतन में राह निहारे
आओ बच्चे आओ कहकर हमको बुला रहे
हमको बुला रहे
बाबा को कबतक ऐसे बिठाए
आओ चले अब घर लौट जाए
समय की पुकार फरिश्ता हम बन जाए
चेहरे और चलन से फरिश्ता रूप दिखाए
बोल और चाल हो न्यारा और प्यारा
गुणों से हो संपन्न जीवन हमारा
जीवन हमारा
दृष्टि अलौकिक रस बरसाए
हर्षित चेहरा सबको लुभाए
समय की पुकार फरिश्ता हम बन जाए
चेहरे और चलन से फरिश्ता रूप दिखाए
