स्थायी
संगम युग की हर घड़ी, है अनमोल बड़ी
संगम युग की हर घड़ी, है अनमोल बड़ी
इस एक जनम से मिलती है इक्कीस जनम की राजाई
हर कदम में पदमों की करते चलें कमाई
संगम युग की हर घड़ी, है अनमोल बड़ी
अंतरा : १
चारों ओर दुःख-अशांति बढ़ रही है
सारी दुनिया आपस में ही लड़ रही है
यह दुनिया परिवार अपना, सब पर कर लें रहम
विश्व-कल्याणकारी, बनें सबका सहारा हम
मनसा सेवा को बढ़ाएँ, सबको दुःखों से छुड़ाएँ
यही अपनी जवाबदेही
संगम युग की हर घड़ी, है अनमोल बड़ी...
अंतरा : २
मन, बुद्धि, संस्कार पर हो अपना अधिकार
अब के स्वराज्य से ही मिले, विश्व-राज्य अधिकार
सर्वशक्तिमान पिता हमारे, हम उनकी संतान
मास्टर सर्वशक्तिमान हम, याद रहे यह स्वमान
सर्वशक्तियाँ कार्य में लाएँ जीवन में सदा ही
संगम युग की हर घड़ी, है अनमोल बड़ी...
अंतरा : ३
योगाग्नि के द्वारा व्यर्थ को जलाएँ
दृढ़ संकल्प के द्वारा ही सफलता पाएँ
परम पवित्र परमात्मा, उनके ही संग में रहना
इस पवित्रता के रंग में, खुद भी रंग जाना
तन और मन दोनों ही पावन होंगे जहाँ
वो दुनिया आई की आई
संगम युग की हर घड़ी, है अनमोल बड़ी...
ॐ शांति


