संगमयुग में प्यारे बाबा तुम्हारी याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा तुम्हारी याद आती है
सुनाई ज्ञान कि मुरली वह मुरली याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा
सुनाई ज्ञान कि मुरली बिठाया गोद में अपनी
सुनाई वो मीठी मुरली बिठाया गोद में अपनी
वो मीठी मीठी मुरली बाबा हमे फिर याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा
अमृतवेले सदगुरु बनकर कराई याद की यात्रा
अमृतवेले सदगुरु बनकर कराई याद की यात्रा
अनोखी शक्ति दी हमको यह शक्ति याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा
बाप बन दिनमें बच्चो को बहलाया पत्र के द्वारा
बाप बन दिनमें बच्चो को बहलाया पत्र के द्वारा
सुनहरी पत्रो की फिर से हमे अब याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा
टीचर बन रात्रिको दी है शिक्षा हम सभी ज्ञातियो को
टीचर बन रात्रिको दी है शिक्षा हम सभी ज्ञातियो को
वह अंतिम शिक्षा हम सबको दुबारा याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा
बाबा सूक्ष्म वतन जाकर हमे विसार ना देना
बाबा सूक्ष्म वतन जाकर हमे विसार ना देना
अव्यक्त मिलनकी फिर से सदा ही याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा तुम्हारी याद आती है
सुनाई ज्ञान कि मुरली वह मुरली याद आती है
संगमयुग में प्यारे बाबा