संकल्प की शक्ति जाने महत्व इसका हम पहचाने
संकल्प शक्ति को प्रयोग में लाए
एकाग्रता की शक्ति से इसे हम बढ़ाए
शुभ भावना शुभ कामना से कर ले जमा
संकल्प की शक्ति सबसे बड़ा खजाना इसको व्यर्थ ना गंवाना
अंत के समय में यह काम है आना इसको व्यर्थ ना गंवाना
शुभ श्रेष्ठ संकल्पों में ताकद इतनी भरी जो चाहें वो अनुभव कराए
विधि से सिद्धि दिलाए
वरदानी बनाए चमत्कार सा दिखलाए
संकल्प शक्ति से होगी जयजयकार
बाबा की प्रत्यक्ष ता का यहीं आधार
प्रभु की ध्वनि से गूंजे ये जहां
संकल्प की शक्ति सबसे बड़ा खजाना इसको व्यर्थ ना गंवाना
अंत के समय में यह काम है आना इसको व्यर्थ ना गंवाना
अनादि रूप में है बाबा के समीप
आदि में है देव महान
मध्यकाल द्वापर युग में पूज्यनीय हम बने ऐसे हमारी ऊंची शान
प्रभु पालना में भी हर पल पले संगम में हर पल खुशियों को झूले
अपनी महानता को भूल ना जाना
संकल्प की शक्ति सबसे बड़ा खजाना इसको व्यर्थ ना गंवाना
अंत के समय में यह काम है आना इसको व्यर्थ ना गंवाना
संकल्प की शक्ति जाने महत्व इसका हम पहचाने
संकल्प शक्ति को प्रयोग में लाए
एकाग्रता की शक्ति से इसे हम बढ़ाए
शुभ भावना शुभ कामना से कर ले जमा
संकल्प की शक्ति सबसे बड़ा खजाना
इसको व्यर्थ ना गंवाना
अंत के समय में यह काम है आना इसको व्यर्थ ना गंवाना