"साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
मिल गई मंज़िल, मिल गया किनारा
मिल गई मंज़िल मिल गया किनारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु ..
मग मपधमग रेसारे मप मगरे निसा
रोशनी ही रोशनी, आती नज़र है
अब ना भंवर का डर, ना ही फ़िकर है
ना ही फ़िकर है
हाथ में तेरे जब हाथ है हमारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु ..
किसको ख़बर है कौन, साथ है हमारे
जिसकी नज़र से चलते,चांद और तारे
चांद और तारे
कितनी ही बार तुमने पार है उतारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु ..
मग मपधमग रेसारे मप मगरेनिसा
अपना गगन अब तो,अपनी ज़मीं है
तू मिल गया तो फिर हमें क्या कमी है
हमें क्या कमी है
कितना हसीं लगता हर एक नज़ारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
मिल गई मंज़िल, मिल गया किनारा
मिल गया किनारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा ऊं ऊं ऊं ऊं ऊं ऊं
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
साथ तुम्हारा प्रभु ...."
