"शिव संदेश शिव संदेश
शिव संदेश शिव संदेश
सुन लो शिव संदेश रे सुन लो शिव संदेश
हुआ सवेरा जागो जगाओ हुआ सवेरा जागो जगाओ
सारा भारत देश रे सारा देश विदेश रे
सुन लो शिव संदेश
विश्व क्षितिज पर पाप और दुख के काले बदल छाए
महाप्रलय की काली आहें उसपर
शोर मचाए
इस संकट से सबको बचाने आया तजने देश रे एक संदेश रे
सुन लो शिव संदेश रे
सुन लो शिव संदेश
मनोविकारों ने मानव के मन को ऐसा है भरमाया
माया से मुक्त बनाने सबको परम पिता है आया
योगी और पावन बन जाओ ये प्रभु का निर्वेश रे
सुन लो शिव संदेश रे सुन लो शिव संदेश
पवित्रता सुख शांति की जननी सब बातों का हल
कलह क्लेश मिटेंगे सबके राज योग सम बल
दया प्रीति कर लो सारी पावन प्रभु आदेश रे
सुन लो शिव संदेश रे सुन लो शिव संदेश
शिव संदेश शिव संदेश
शिव संदेश शिव संदेश
सुन लो शिव संदेश रे सुन लो शिव संदेश
हुआ सवेरा जागो जगाओ हुआ सवेरा जागो जगाओ
सारा भारत देश रे सारा देश विदेश रे
सुन लो शिव संदेश
शिव संदेश शिव संदेश
शिव संदेश शिव संदेश"
