मुखड़ा
स्मृति स्वरूप बनकर के हम सैर करें रूहानी
अनुभवी मूर्त बनकर के हम सैर करें रूहानी
ज्वालामुखी योग के, किरणों के सहयोग से
सबको दे रोशनी
स्मृति स्वरूप बनकर के हम सैर करें रूहानी
अंतरा :1
जैसे गगन में चमके तेजोमय सितारा
अपना अनादि आत्मस्वरूप कितना न्यारा प्यारा
हम ज्योति रहते महाज्योति के पास
मन में यही नशा है, दिल में एहसास
स्वमानधारी स्थिति हो ऐसी सदा सुहानी
स्मृति स्वरूप बनकर के हम सैर करें रूहानी
अंतरा :2
घर से निकल उत्तर आए हम सतयुग आदि काल में
सुख स्वरूप शांति स्वरूप आनंदमय ख़ुशहाल में
देव लोक का वो नज़ारा स्मृति पटल पर आए
हम ही थे, हम ही होंगे, सोच-सोच हर्षाएँ
प्रकृति भी बेहद सुंदर सुखदाई सतोगुणी
स्मृति स्वरूप बनकर के हम सैर करें रूहानी
अंतरा :3
द्वापर युग में पूजे सभी पूज्य स्वरूप हमारा।
संगम युग में भगवान ही बना पालनहारा।
है पवित्रता की विशेषता का मिला वरदान।
अविनाशी सुखों की मिली है खान।
यही हमारी आदि-अनादि दिव्य कहानी।
स्मृति स्वरूप बनकर के हम सैर करें रूहानी
ॐ शांति



