स्नेह प्यार की तुझ से बाबा
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
दिल मेरा लगा ही रहता
हर पल तेरी ओर
हर पल तेरी ओर
स्नेह प्यार की तुझ से बाबा
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
नैनों के दर्पण में बाबा
तुझको सदा ही देखूं
क्या से क्या बनाते हो
हर पल यही मैं सोचू
हर पल यही मैं सोचू
मन आंगन में अब तो बाबा
मन आंगन में अब तो बाबा
खुशियों के नाचे मोर
खुशियों के नाचे मोर
स्नेह प्यार की तुझ से बाबा
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
तुमने ही चमकाया बाबा
तकदीर का ये सितारा
नाज़ करू मैं भाग्य पे अपने
पाके तेरा सहारा
पाके तेरा सहारा
तेरी निगाहों में हमने देखी
तेरी निगाहों में हमने देखी
स्वर्णिम युग की भोर
स्वर्णिम युग की भोर
स्नेह प्यार की तुझ से बाबा
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
तेरी एक नज़र में हम तो
जन्मोका सुख पाए
तेरी ही महिमा के बाबा
गीत सदा हम गाए
गीत सदा हम गाए
पाके अनोखा प्यार तेरा हम
पाके अनोखा प्यार तेरा हम
हो गए भाव विभोर
हो गए भाव विभोर
स्नेह प्यार की तुझ से बाबा
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
दिल मेरा लगा ही रहता
हर पल तेरी ओर
स्नेह प्यार की तुझ से बाबा
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर बांधी है जीवन डोर
