स्नेह सागर की बाहो मे समा जाये
हम समा जाए
बन नादिया इन लहरों मे समा जाये
हम समा जाये
प्रभू स्नेह की बंधन मे खुद को बांध ले
स्नेह मोतियों से ही जीवन सजाए
स्नेह सागर की बाहो मे समा जाये
हम समा जाये
स्नेह का उपहार जीवन का आधार
स्नेह मे खो जाये भोले संसार
स्नेह का है बल तो कुछ नहीं मुश्किल
इस निश्चय से ही हम होंगे सफल
प्रभु नैनो का नूर बन रोशनी फैलाए
हम रोशनी फैलाए
स्नेह सागर की बाहो मे समा जाये
हम समा जाये
आत्म शक्ति की अब भरले हम उड़ान
हो व्यर्थ की अविद्या तो ही बनेंगे महान
छोड़ के सारे ये हद के किनारे
इन धोखे दिखावे से हो जाए न्यारे
छत्रछाया में बाबा के सुख हम पाए
सुख हम पाए
स्नेह सागर की बाहो मे समा जाये
हम समा जाये
कोटो में कोई हमको बना दिया
बाबा के स्नेह ने कमाल है किया
कैसे चुकाए बाबा के एहसान
खुद को बदल के हम बदले ये जहान
प्रभु स्नेह की ज्योति हर दिल में जगाए
हर दिल में जगाए
स्नेह सागर की बाहो मे समा जाये
हम समा जाये
बन नादिया इन लहरों मे समा जाये
हम समा जाये
प्रभू स्नेह की बंधन मे खुद को बांध ले
स्नेह मोतियों से ही जीवन सजाए
स्नेह सागर की बाहो मे समा जाये
हम समा जाये
__
