सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
ये आंगन ये द्वारे नहीं भूल जाना
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
ये मधुबन की गलियां ये दुनिया पुकारे
तुम्हे लौट आना तुम्हे लौट आना
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
ये सेवा वह सत्कार स्वागत में कोई
हुई भूल हमसे उसे भूल जाना
जो गलती हुई हो तो अपना समझकर
नहीं चित पे लाना न दिल में समाना
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
संजोए जो अनुभव के मोती सभिमे
लुटाते प्रभु पास ले आयिएगा
अगर याद आए ये मधुवन के दिन तो
अगर याद आए ये मधुवन के दिन तो
ले संग में सभी को चले आयिएगा
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
वहा व्यस्त होंगे तो भी कुछ घड़ी को
यादों की नजरे घुमाना इधर भी
अगर हो सके तो प्रभु प्रेम में
खत हमको लिखना जाना किधर भी
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
ये घर आपका है हम आपके है
अपनो से होती जुदाई नहीं है।
ये दिल् की दुवाएं मिलाती रहेगी
ये दिल् की दुवाएं मिलाती रहेगी
बधाई है ये तो बिदाई नहीं है
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
ये आंगन ये द्वारे नहीं भूल जाना
ये मधुबन की गलियां ये दुनिया पुकारे
तुम्हे लौट आना तुम्हे लौट आना
सुनो प्रभु के प्यारे बाबा के दुलारे
बाबा के दुलारे
बाबा के दुलारे
—-----------------------------------------
