तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
दिया है दान जीवन का
भला क्यों भूल पाएंगे
दिया है दान जीवन का
भला क्यों भूल पाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
चली थी आंधी यां काली
फंसी मझधार थी नैय्या
तूम्हे जी भर पुकारा था
बचाले आ के खिवैय्या
बचाले आ के खिवैय्या
उसी दम तेरा वो आना
बचाना ना भुलाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
वो भी क्या बात चाहत थी
गगन धरती हमारे थे
हवाएं चांद सूरज सब
हमारे ही सहारे थे
हमारे ही सहारे थे
वो ताजो तख्त का फिर से
दिलाना क्यूं भूलाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
हमारे सिर पे यूं हरदम
रहे ये हाथ रहमत का
सदा हंसता रहेगा ये
सितारा अपनी किस्मत का
सितारा अपनी किस्मत
का
जो धड़कन में समाया हो
उसे क्या भूल पाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
दिया है दान जीवन का
भला क्यों भूल पाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
कभी ना भूल पाएंगे
कभी ना भूल पाएंगे
कभी ना भूल पाएंगे
तेरा एहसान ओ बाबा
कभी ना भूल पाएंगे
