तेरी दृष्टी निराली मा
ओ मीठी मम्मा
प्रभु को प्रत्यक्ष करनेवाली
तकदीर सबकी जगाने वाली
सृष्टि परिवर्तन करनेवाली
तेरी दृष्टी निराली मा
ओ मीठी मम्मा
तेरी दृष्टी निराली मा
मम्मा
मधुर तान तेरी सुनके मा
प्रभु के दीवाने हो जाए
तेरी पालना पाकर मा
जीवन धन्य हो जाए
प्रभु मिलन में खो जाए
मन ही मन हर्षाए
सावन सुख बरसाए
सावन सुख बरसाए
तेरी शक्ति रूहानी मा
ओ मीठी मम्मा
तेरी दृष्टी निराली मा
मम्मा
संगम में संबंध अनोखा
परमात्मा से कराकर
मानव को देव बनाने
ज्ञान की राह दिखाकर
बलिहार हुई खुद भी मा
प्रभु प्यार पाकर
प्रभु को अपना बनाकर
प्रभु को अपना बनाकर
तेरी दुआ अनोखी मा
ओ मीठी मम्मा
तेरी दृष्टी निराली मा
मम्मा
मधुबन की ये कुटिया कमरा
तेरी याद दिलाए
तेरी तपस्या तेरी धारणा
हमको पथ दर्शाए
बेहद भावना रखनेवाली
बेहद प्यार लुटाये
सबको अपना बनाए
सबको अपना बनाए
तेरी महिमा जगममे बड़ी मा
ओ मीठी मम्मा
प्रभु को प्रत्यक्ष करनेवाली
तकदीर सबकी जगाने वाली
सृष्टि परिवर्तन करनेवाली
तेरी दृष्टी निराली मा
ओ मीठी मम्मा
तेरी दृष्टी निराली मा
मम्मा
—-------------------------------------
