तेरी मुरली सदा सुनूँ, सुमिरन में शिव बाबा

तेरी याद गूँजे, मेरी हर धड़कन में शिव बाबा

तेरी मुरली सदा सुनूँ
जब-जब मेरा जी घबराये, घोर अंधेरा छाये
जीवन की हर उलझन को तू, पल-भर में सुलझाये

सच्ची शान्ति मिले तेरे, मधुबन में शिव बाबा

तेरी मुरली सदा सुनूँ...
मन का पंछी मुक्त हो कैसे, तू ने सबको सिखाया
मानव को पवित्र रहने का, तू ने मर्म बताया

परम आनन्द मिले मुझे, जीवन में शिव बाबा
परम आनन्द मिले मुझे, जीवन में शिव बाबा
तेरी मुरली सदा सुनूँ, सुमिरन में शिव बाबा
तेरी याद गूँजे, मेरी हर धड़कन में शिव बाबा
तेरी मुरली सदा सुनूँ, सुमिरन में शिव बाबा
हो मीठे बाबा
हो प्यारे बाबा
हो शिव बाबा