तेरी याद आते ही
आंखे मुस्कुराती है
तेरी याद आते ही
आंखे मुस्कुराती है
तेरी एक झलक पाते ही
तेरी एक झलक पाते ही
ये मोती बरसाते है
तेरी याद आते ही
आंखे मुस्कुराती है
पांच तत्वों के पार
एक तेरा डेरा है
तूने प्रेम की डोरी से
मन बांधा मेरा है
तूने प्रेम की डोरी से
मन बांधा मेरा है
करुणा के इस उपहार के
गीत गाते है
तेरी याद आते ही
आंखे मुस्कुराती है
हरपल ऐसा लगता है
तू अंग संग मेंरे है
तू समाया अंतर में
दिनरात मेरे है
नैनो के चितवन अब तेरी
नैनो के चितवन अब तेरी
सूरत दिखाती है
तेरी याद आते ही
आंखे मुस्कुराती है
तेरी याद आते ही
आंखे मुस्कुराती है
