सुख पाने के लिए साधनों की खोज
आनंद की खोज के लिए एक होड़
शांति और पवित्रता के लिए दौड़
मगर फिर भी हासिल नहीं होता था कुछ
परन्तु फिर आप मिले
और अब
एहसास और अनुभव से भरे ये पल जिन में सच्चा सुख है प्रेम है पवित्रता है शांति है और सर्वोपरि आनंद की अनुभूति है और
ये सब शब्दो मै कैसे बयान हो सकता है
बस आपकी याद और सुख शांति
पवित्रता की बरसात वाह बाबा वाह)
आ आ आ आ आ आ आ आ
तेरी यादों में मन सुख पाए
तेरी बातो में दिल खो जाए
छोड़के दुनियावी बातो को तेरे ही गुण गाये
तेरी यादों में मन सुख पाए
तेरी बातो में दिल खो जाए
कलह क्लेश मिटे जीवन के
पाप दग्ध हो जाए
कर्मो के बंधन को काटे
बंधनमुक्त बनाए
स्नेह भरी डोरी से खिंचे ये
पास तेरे पहुंचाए
तेरी यादों में मन सुख पाए
तेरी बातो में दिल खो जाए
प्रेम दया का सागर तू
अंत ना जिसका कोई
तेरे मिलनके सुखका अनुभव
और न दूजा कोई
इस मिलन सिंधु में डूबके मनवा
अति आनंद सुख पाए
तेरी यादों में मन सुख पाए
तेरी बातो में दिल खो जाए
छोड़के दुनिया की बातो को तेरे ही गुण गाये
—-----------------------------------------
