ओ.... ओ...... ओ...... ओ
तूफान आए तो आने दो, कोई कहे रुको तो कहने दो
तूफान आए तो आने दो,कोई कहे रुको तो कहने दो
रुक जाना तेरा काम नहीं, झुक जाना तेरा काम नहीं
जब तक मंजिल न मिल जाए, धरती पर स्वर्ग उतर आए
जब तक मंजिल न मिल जाए, धरती पर स्वर्ग उतर आए
तुझको करना आराम नहीं ,तुझको करना आराम नहीं
तूफान आए तो आने दो...............
आ......आ......आ...... आ
इंसान हैं आज खतरे में, इंसानियत भी खतरे में
भारत ही नहीं मेरे भाई,सारा संसार हैं खतरे में
होशियार हैं खतरों से खाली, कोई यहां मुकाम नही
रुक जाना तेरा काम नहीं,झुक जाना तेरा काम नहीं
तूफ़ान आए तो आने दो..............
आ ....….आ........आ..….......आ
हे युवकों, निद्रा से जागो, दुर्व्यसन बुराई को त्यागो
सोने का मृग मायावी हैं,तृष्णा के पीछे मत भागो
नई जवानी,नए खून को, मुफ़्त करो बदनाम नहीं
रुक जाना तेरा काम नहीं, झुक जाना तेरा काम नहीं
तूफ़ान आए तो आने दो..............
युगशिल्पियों संसार की,सूरत को ऐसे संवार दो
आ आ आ....... आ आ आ......
जिंदगी हो खुशनुमा और प्यार ही बस प्यार हो आ आ आ.....
सांसों को अपने सफल करो, कहीं हो जीवन की शाम नहीं
रुक जाना तेरा काम नहीं, झुक जाना तेरा काम नहीं
तूफ़ान आए तो आने दो, कोई कहे रुको तो कहने दो
तूफ़ान आए तो आने दो, कोई कहे रुको तो कहने दो
रुक जाना तेरा काम नहीं, झुक जाना तेरा काम नहीं
जब तक मंजिल न मिल जाए, धरती पर स्वर्ग उतर आए
जब तक मंजिल न मिल जाए, धरती पर स्वर्ग उतर आए
तुझको करना आराम नहीं, तुझको करना आराम नहीं
तूफ़ान आए तो आने दो......