तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।
कहीं भी आकर्षित न हो जाना।
घर चलना है, अब तैयार रहना।।
न कहीं फँसना, सब किनारे छोड़ना।
माया की चाल को समझ लेना।।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।
रिश्तों में न कोई अपना।
यह दुनिया है एक झूठा सपना।।
जग है स्वार्थी, न रखना कोई कामना।
तपस्वी बन कर करते रहना साधना ।।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।
साधना में कभी न बनाना बहाना।
किसी भी मुश्किल में मत मुरझाना।।
क्षणिक महिमा के मोह में मत आना।
अव्यक्त फ़रिश्ता बन उड़ जाना।।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।
अपनी अवस्था को बीजरूप बनाना।
बीजरूप याद में सेवा का बीज बो देना।।
परमात्म-शक्तियों की छाया में रहना।
संसार में दिव्य प्रकाश फैलाना।।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।
देह-संबंधों में न अटकना।
अतीन्द्रिय सुख न गँवाना।।
दो पल की है यह असार दुनिया।
तीसरा नेत्र सदा खुला रखना।।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।
ये अनमोल पल सदा याद रखना।
संगम की घड़ियाँ न गँवाना।।
बाबा संग सकाश देते रहना।
ऊँचे स्वमान में सदा रहना।।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।
तुम मेहमान हो, भूल न जाना।।




