"तुमसे मिलकर मस्कुराना आ गया मुझे
तुमसे मिलकर मस्कुराना आ गया मुझे
जब से हुई मुलाकात,जीना आ गया मुझे
बाबा तुम ही हो मेरी मंज़िल,तुम्हीं से सजी मेरी महफ़िल
तुमसे मिलकर .....
तेरी नज़रों से हुई रोशन,ये फिजाएं
प्यार की जादूगरी कहती हर अदाएं
हाल-ए-दिल अंजुमन सा जगमगाए
तुमसे मिलकर .....
हर सज़दे पे तेरा रंग जो है छाया
तेरी उल्फत ज़िन्दगी को जीना है सिखाया
रहमतों में तेरी,मेरा मन गुल खिलखिलाए
तुमसे मिलकर .....
बन जाते हैं शूल भी फूल मुस्कराने से
नफ़रत भी बदलती है प्यार में मुस्कराने से
उम्र भी बढ़ जाती यादों में तेरी, दिल ये गाए
तुमसे मिलकर, मस्कुराना आ गया मुझे
जब से हुई मुलाकात,जीना आ गया मुझे
बाबा तुम ही हो मेरी मंज़िल, तुम्हीं से सजी मेरी महफ़िल
बाबा तुम ही हो मेरी मंज़िल, तुम्हीं से सजी मेरी महफ़िल
बाबा तुम ही हो मेरी मंज़िल, तुम्हीं से सजी मेरी महफ़िल
तुमसे मिलकर ......."
