वादा ओ मेरे बच्चें वादा ओ मेरे बच्चें
तू नाम मेरा ले ले तेरे पास ही मिलूंगा
तू याद मुझे कर ले तेरा ध्यान मै रखूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें तुझे गोद में रखूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें तेरे काम सब करूंगा
तूने जो मुझे बुलाया मै वतन छोड़कर आया
तूने जो मुझे बुलाया मै वतन छोड़कर आया
दिल से मुझे पुकारा तेरा प्यार खींच लाया
तू एक कदम चल दे तेरे साथ मै चलूंगा
तू याद मुझे कर ले तेरा ध्यान मै रखूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें वादा ओ मेरे बच्चें
तूने गीत बहुत गाए अरदास भी लगाई
तूने गीत बहुत गाए अरदास भी लगाई
कण कण में मुझको ढूंढा पूजा भी कराई
नज़र में मुझे बसा ले निहाल मै करूंगा
तू याद मुझे कर ले तेरा ध्यान मै रखूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें वादा ओ मेरे बच्चें
तू मेरा लाड़ला है तू मेरा सिकिलधा है
तू मेरा लाड़ला है तू मेरा सिकिलधा है
घर छोड़े तुझे बच्चे एक अरसा हो चुका है
तू याद घर को करले तुझे घर ले चलूंगा
तू याद मुझे कर ले तेरा ध्यान मै रखूंगा
तू नाम मेरा ले ले तेरे पास ही मिलूंगा
तू याद मुझे कर ले तेरा ध्यान मै रखूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें तुझे गोद में रखूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें तेरे काम सब करूंगा
वादा ओ मेरे बच्चें वादा ओ मेरे बच्चें
