Ringtone Available
Listen & download ringtone
वक्त है कम लंबी मंजिल तुम्हें तेज कदम चलना होगा हे परम तपस्या के पथिको _ तुम्हें नूतन पथ रचना होगा वक्त है कम लंबी मंजिल तुम्हें तेज कदम चलना होगा जीवन के इस समरांगण मे विजयी बनना आसान नहीं है साध्य किंतु कुछ पल होंगे जीनका पहले से ज्ञान नहीं जीवन के इस समरांगण में विजय बनना आसान नहीं है साध्य किंतु कुछ पल होंगे जीनका पहले से ज्ञान नहीं अनजान क्षितिज के कोने में वितान नया बुनना होगा हे परम तपस्या के पथिको तुम्हें नूतन पथ रचना होगा वक्त है कम लंबी मंजिल तुम्हें तेज कदम चलना होगा साधन के और सुविधाओं की शैया में ना सो जाना माया के प्रलोभन प्यारे है इनके वश में ना हो जाना साधन के और सुविधाओं की शैया में ना सो जाना तुम्हें सतत साधना के उन्नत चोटी पे चढ गलना होगा हे परम तपस्या के पथिको तुम्हें नूतन रचना होगा वक्त है कम लंबी मंजिल तुम्हें तेज कदम चलना होगा आनंद की अनमोल घड़ी कौडी के भाव ना बिक जाये चलती सांसे अज्ञात मोड पर आकर के ना रुक जाये आनंद की अनमोल घड़ी कौडी के भाव ना बिक जाये चलती सांसे अज्ञात मोड पर आकर के ना रुक जाये हो सफल तपस्या इसके हित प्रभु पलकों में पलना होगा है परम तपस्या के पथिको तुम्हें नूतन पथ रचना होगा वक्त है कम लंबी मंजिल तुम्हें तेज कदम चलना होगा हे परम तपस्या के पथिको तुम्हें नूतन पथ रचना होगा वक्त है कम लंबी मंजिल तुम्हे तेज कदम चलना होगा