

विश्व रचइता हमें यहीं कहे पूर्वज और पूज्य की स्मृति रहे पूर्वज बनके पालना करे निर्बल में हम शक्ति भरे कल्पवृक्ष को है जाना हम है उसके मूल तना सर्व के लिए आधार मूरत है हम ब्रह्मा बाबा संग सदा जनम जनम का नाता राज्य और पूज्य में भी साथ रहे हम विश्व रचइताके आदि पिता के बच्चें बनके रहे विश्व रचइता हमें यहीं कहे पूर्वज और पूज्य की स्मृति रहे सारा कल्प ही देता सत्कार हम में आया ये उपहार ओ बाबा शक्तियां बारबार हमपर लाखों किए उपकार मुलवतन में भी खास रहते है बाबा के पास अति समीप रहने वाली हम आत्माएं मंदिर में पूजन हो गायन और कीर्तन हो ऐसा परम सौभाग्य हम सदा ही पाए ऐसा परम सौभाग्य हम सदा ही पाए कितने महान हम बड़े भाग्यवान हम स्वयं भगवान ही महिमा गा रहे विश्व रचइता हमें यहीं कहे पूर्वज और पूज्य की स्मृति रहे पूर्वज हम सब के है चाहे किस धर्म के है सबको पैगाम देना अपना फर्ज है हलचल में शांति देना मनसा से शक्ति देना योग से सहयोग देना अपना कर्म है सबमें शक्ति भरना यहीं सच्ची पालना कोई भी आत्मा वंचित ना रहे विश्व रचइता हमें यहीं कहे पूर्वज और पूज्य की स्मृति रहे पूर्वज बनके पालना करे निर्बल में हम शक्ति भरे