

वाह वाह क्या भाग्य है अपना वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा कुर्बान हम पर हुआ स्वयं ही शिव परमात्मा वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा शिव वंशी है हम ब्राह्मण भगवान ने हमको रचा शिव वंशी है हम ब्राह्मण भगवान ने हमको रचा वही मात पिता शिक्षक वही सद्गुरु है सच्चा परमात्मा का प्यार मिला सर्व सुखों की जिसमें रचना वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा शिक्षक बन पढ़ाते है कितनी दूर से आते है शिक्षक बन पढ़ाते है कितनी दूर से आते है रूहानी पढ़ाई से उड़ती कला सिखाते है सदगुरु बाबाका कहना बाबा समान बनना वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा जो भाग्य से पाया है उसे अनुभव में खो जाएं जो भाग्य से पाया है उसे अनुभव में खो जाएं हलचल में अचल रहे हलचल में न आए जीवनमुक्ति के संस्कार अभी से ही भरना वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा परिवर्तन की घड़ियां नजदीक आई है परिवर्तन की घड़ियां नजदीक आई है सब दुखी आत्माओं ने पुकार लगाई है मुक्त बन कर के मुक्तिका दान सबको है देना वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा कुर्बान हम पर हुआ स्वयं ही शिव परमात्मा वाह वाह क्या भाग्य है अपना भगवान ही गाए महिमा