"मैं आत्मा प्रभु नैनों की ज्योत हूं
याद तेरी ओ बाबा आने लगी
याद तेरी ओ बाबा आने लगी
नींद नैनों से अपनी जाने लगी
नींद नैनों से अपनी जाने लगी
याद तेरी ओ बाबा आने लगी
एक पल भी अकेला ना छोड़ो हमें
तेरे बिन देना कोई इतना दुलार
एक पल भी अकेला ना छोड़ो हमें
तेरे बिन देना कोई इतना दुलार
मीठे बच्चे तू रोज कहता हमें
खुश नसीब है पाकर तेरा ये प्यार
याद तेरी ओ बाबा आने लगी
दोनों बाहें पसारे फरिश्ते खड़े
सांझ बेला समय की अंतिम पुकार
दोनों बाहें पसारे फरिश्ते खड़े
साझ बेला समय की अंतिम पुकार
पतझड़ का ये मौसम ये कैसी गुहार
बाबा ले चल तू हमको अपने ही साथ
याद तेरी ओ बाबा आने लगी
खबर जाने की जब जब आने लगी
बहे अंखियन से असुअन की धार
खबर जाने की जब-जब आने लगी
बहे अंखियन से असुअन की धार
पलके गोदी में तेरे बड़े हम हुए
एक तू ही तो बाबा हे मेरा संसार
याद तेरी ओ बाबा आने लगी"
