यादों में तेरी बीते दिन रात ये हमारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
यादों में तेरी बीते दिन रात ये हमारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
यादों में तेरी बीते
नैनो में बाबा जब से तुम आन हो समाए
नैनो में बाबा जब से तुम आन हो समाए
नजरो को नजर कुछ भी तेरे सिवा न आए
नजरो को नजर कुछ भी तेरे सिवा न आए
मन का चकोर मेरे चंदा तुझे निहारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
यादों में तेरी बीते
मधुबन की याद आते तेरी याद ओर आती
मधुबन की याद आते तेरी याद ओर आती
मिलने की प्यास बाबा है और जाग जाती
मिलने की प्यास बाबा है और जाग जाती
प्यासा पपिहा दिल का रह रह तुझे पुकारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
यादों में तेरी बीते
हो शाम या सुबह हो दिन बीते या शुरू हो
हो शाम या सुबह हो दिन बीते या शुरू हो
यही आरजू है अब तो एक बाबा तू ही तू हो
यही आरजू है अब तो एक बाबा तू ही तू हो
अपना जीना मरना सदा संग हो तुम्हारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
यादों में तेरी बीते दिन रात ये हमारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
यादों में तेरी बीते दिन रात ये हमारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
ओ बाबा प्राण प्यारे
___________
