यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
अंत समय अगर आज आ जाये
अंत समय अगर आज आ जाये
सोच के देखो नजारा
सोच के देखो नजारा
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
सुख देना ही सुख लेना है
सुखसागर का यही कहना है
आए कितनी आंधी तूफान
सत्य पथ पर ही चलना है
बीती का जो चिंतन करता
बीती का जो चिंतन करता
वो तो सदा पछताता
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
चांद और सूरज के भी ऊपर
याद में उड़ते जाते परमधाम
तन मन हल्के है जैसे फरिश्ते
चेहरेमें होती है मुस्कान
प्रभु मिलन की मस्ती में रहो
प्रभु मिलन की मस्ती में रहो
कोई किसीसे न नाता
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
शिव बाबा है साथ हमारे
ये दिन भी है कितने प्यारे
जीवन खुशियों में है लहराए
भय चिंता दुख पास न आये
मतलब के सब रिश्ते नाते
मतलब के सब रिश्ते नाते
एक बाबा ही सहारा
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
अंत समय अगर आज आ जाये
अंत समय अगर आज आ जाये
सोच के देखो नजारा
सोच के देखो नजारा
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
यदि तुम ध्यान करोगे प्रभुका
तो वो भी ध्यान रखेगा तुम्हारा
___________________________
