"हुंं हुं हुं ऊं ऊंं ऊं ऊं ऊं ऊं ऊं ऊं...
आहाआआआआआआआ...
यही मन में बाबा है,हरदम हमारे,
तेरी याद दिल से नहीं दूर जाये,
नहीं दूर जाये
मिले शक्तियां, सिद्धियां सब ख़ज़ाने
तो भी प्यार तेरा, नहीं भूल पायें
नहीं भूल पायें
यही मन में बाबा है हरदम हमारे ...
ये शोहरत भी क्या है,तुम्हारी ही दौलत
तुम्हारा दिया सब तुम्हारी बदौलत
तुम्हारे ही हम हैं, तुम्हीं हो हमारे
इसके सिवा याद, कुछ भी न आये
याद कुछ भी न आये
यही मन में बाबा है हरदम हमारे ...
तुम्हीं तो गुणों से... सजाते हो हमको
महिमा की माला.... पहनाते हमको
हम जो बनेहैं, तुम्हारे बनाये
कहीं खुद पे हमको गुरुर आ न जाये
गुरुर आ न जाये
यहीं मन में है बाबा है हरदम हमारे ......
हमें मान देकर के, ऊंचा उठाया
दिल तख्त पर हमको आपने बिठाया
हमें खुशनुमा... ज़िन्दगी देने वाले
तेरी खूबियों को.. ज़ुबां कैसे गाये
ज़ुबां कैसे गाये
यही मन में बाबा है हरदम हमारे
तेरी याद दिल से नहीं दूर जाये
नहीं दूर जाये
मिलें शक्तियां, सिद्धियां सब ख़ज़ाने
तो भी प्यार तेरा नहीं भूल पायें
नहीं भूल पायें
यही मन में बाबा है हरदम हमारे
यही मन में बाबा है हरदम हमारे
यही मन में बाबा है हरदम हमारे
यही मन में बाबा है हरदम हमारे"
