शांति शिखर, नवा रायपुर में स्थित ब्रह्माकुमारीज़ का एक सुव्यवस्थित रिट्रीट एवं प्रशिक्षण केंद्र है। यहाँ का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी आत्मिक पहचान को समझे, ईश्वर से संबंध जोड़े और जीवन में शांति व संतुलन लाकर एक सुखद समाज के निर्माण में सहयोग करे।
हरा-भरा परिसर, मौन अभ्यास के लिए बने विशेष क्षेत्र, मेडिटेशन कक्ष और सुविधाजनक हॉल, सभी मिलकर ऐसा वातावरण बनाते हैं जहाँ मन स्वाभाविक रूप से शांत हो जाता है और गहराई से चिंतन करना सहज हो जाता है। साथ ही, ये स्थान पाठ्यक्रमों, रिट्रीट, सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से व्यक्तियों को उनके आंतरिक गुणों को निखारने और शक्तिशाली, मूल्य आधारित नागरिक बनने में मदद करता है।
मुख्य सभागार
- लगभग 1500 लोगों की बैठने की क्षमता
- आधुनिक ऑडियो-विजुअल सुविधाएं
- पूर्णतः वातानुकूलित
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार और आध्यात्मिक समागम के लिए उपयुक्त
सेमिनार एवं प्रशिक्षण क्षेत्र
- लगभग 200 लोगों के बैठने की सुविधा वाला सेमिनार हॉल
- विशेष राजयोग मेडिटेशन रूम
- रिसेप्शन व अतिथि स्वागत क्षेत्र
- आरामदायक बैठक रूम और चर्चा स्थान